क्रेडिट कार्ड तुलना करें और ऑनलाइन अप्लाई करें
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड एक बहुत काम का पेमेंट टूल है। इससे आप रोज़मर्रा के खर्च, शॉपिंग, ट्रैवल और इमर्जेंसी खर्चों को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इन कार्ड्स में एक तय खर्च सीमा होती है, आसान पेमेंट के विकल्प होते हैं, और कई अच्छे फायदे भी मिलते हैं।
Cashback Card

Cashback Credit Card

ULTRACASH Mastercard Touch Card

क्रेडिट कार्ड क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड एक ऐसा तरीका है जिससे आप खर्च, ट्रैवल, ऑनलाइन शॉपिंग और इमर्जेंसी में पैसे दे सकते हैं। आपको पहले पैसे नहीं देने होते, पहले कार्ड से पेमेंट करो, बाद में बिल चुकाओ। बस ध्यान रखें कि आप बैंक की दी हुई लिमिट के अंदर ही खर्च कर सकते हैं।
इन कार्ड्स के फायदे बहुत हैं। ये मंथली कैश फ्लो मैनेज करने में मदद करते हैं और साथ में कैशबैक, एयर माइल्स, रिवॉर्ड पॉइंट्स, ट्रैवल सुविधाएं और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी देते हैं।
यू ऐ ई 2026 में सबसे लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड की एक श्रृंखला से चुनें
नीचे यूएई में क्रेडिट कार्ड की प्रमुख श्रेणियाँ दी गई हैं -
| क्रेडिट कार्ड श्रेणियाँ | विवरण | ऑफर |
|---|---|---|
| यात्रा क्रेडिट कार्ड |
|
ऑफर देखें |
| वेलकम बोनस क्रेडिट कार्ड |
|
ऑफर देखें |
| बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड |
|
ऑफर देखें |
| कैशबैक क्रेडिट कार्ड |
|
ऑफर देखें |
| रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड |
|
ऑफर देखें |
यू ऐ ई क्रेडिट कार्ड के फीचर्स और फायदे
नीचे यू ऐ ई क्रेडिट कार्ड के मुख्य फीचर्स और फायदे दिए गए हैं:
|
फीचर्स |
फायदे |
|---|---|
|
आसान और सुविधाजनक |
सिनेमा टिकट, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, यूटिलिटी बिल या फैशन- सब कुछ कार्ड से। नकदी साथ नहीं रखनी। |
|
ट्रैवल बेनिफिट्स |
कई यू ऐ ई कार्ड्स ट्रैवलर्स के लिए हैं- लाउंज एक्सेस, एयर माइल्स, होटल डिस्काउंट और बहुत कुछ। |
|
क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद |
समय पर बिल चुकाने से क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है- चाहे रेगुलर हो या सिक्योर्ड कार्ड। |
|
बचत का मौका |
कैशबैक, डिस्काउंट और रिवॉर्ड्स मिलते हैं। बस बिल पूरा भरें ताकि ब्याज न लगे। |
|
खरीदारी पर सुरक्षा |
कई दुबई कार्ड्स नई खरीद पर एक्सटेंडेड वॉरंटी और चोरी/नुकसान से सुरक्षा देते हैं। |
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के प्रकार
यू ऐ ई में कई तरह के क्रेडिट कार्ड होते हैं, जैसे:
- ट्रैवल क्रेडिट कार्ड- अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह कार्ड लें। फ्री माइल्स, होटल में मुफ्त रातें, कार रेंटल डिस्काउंट जैसे फायदे मिलते हैं।
- रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड- इन कार्ड्स से पॉइंट्स मिलते हैं जिन्हें कई चीज़ों पर रिडीम कर सकते हैं।
- कैशबैक क्रेडिट कार्ड- आपके खर्च का कुछ हिस्सा सीधे आपके कार्ड अकाउंट में वापस आता है।
- इस्लामिक क्रेडिट कार्ड- शरिया के हिसाब से चलने वाले कार्ड जिनमें रिबा (ब्याज) या गरार (अनिश्चितता) नहीं होती।
- डाइनिंग क्रेडिट कार्ड- खाने के शौकीनों के लिए। पार्टिसिपेटिंग रेस्तरां में डिस्काउंट मिलता है।
- फ्यूल क्रेडिट कार्ड- पेट्रोल पंप पर खास छूट मिलती है।
नीचे दी गई टेबल में देखें- कौन सा कार्ड किसके लिए सबसे अच्छा है।
|
क्रेडिट कार्ड की कैटेगरी |
किसके लिए बेस्ट |
मुख्य फायदे |
|---|---|---|
|
ट्रैवल क्रेडिट कार्ड |
जो अक्सर हवाई सफर करते हैं |
माइल्स और लाउंज एक्सेस |
|
रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड |
शॉपिंग और लाइफस्टाइल |
पॉइंट्स, खरीद सुरक्षा |
|
कैशबैक क्रेडिट कार्ड |
रोज़ के खर्च |
किराना, एजुकेशन पर कैशबैक |
|
डाइनिंग क्रेडिट कार्ड |
खाने के शौकीन |
रेस्तरां और फूड ऑर्डर पर छूट |
|
लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड |
लग्ज़री और एंटरटेनमेंट |
सिनेमा BOGO, कंसीयर्ज और बहुत कुछ |
Paisabazaar.ae से दुबई, यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई क्यों करें?
Paisabazaar.ae सिर्फ एक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म नहीं है! यहां आपको अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से क्रेडिट कार्ड और दूसरे फाइनेंशियल सॉल्यूशंस मिलते हैं। हम और Policybazaar.ae एक ही समूह का हिस्सा हैं। Paisabazaar.ae का उद्देश्य आपकी बैंकिंग सेवाओं को सरल, सुविधाजनक और अधिक सुलभ बनाना है।
Paisabazaar.ae यूज़र होने के फायदे:
- कंपेरिज़न इंजन तक पहुंच: एक ही स्क्रीन पर कई कार्ड्स के फीचर्स, ब्याज दरें, रिवॉर्ड स्ट्रक्चर और एनुअल फीस की तुलना करें।
- पर्सनलाइज़्ड सुझाव: हम अपने टूल्स से आपकी प्रोफाइल और खर्च करने के तरीके के हिसाब से सबसे सही कार्ड सुझाते हैं।
- हर ज़रूरत के लिए कार्ड: ट्रैवल, डाइनिंग, कैशबैक, नो एनुअल फी, शॉपिंग- जो भी चाहें, फिल्टर लगाकर खोजें।
- सुविधाजनक और आसान: एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यू ऐ ई के अलग-अलग बैंकों और संस्थाओं के प्रोडक्ट्स देखें।
- एक जगह सब कुछ: अब अलग-अलग बैंक वेबसाइट पर जाने की ज़रूरत नहीं, बस हमारे आसान प्लेटफॉर्म से यू ऐ ई के टॉप बैंकों के कार्ड्स की तुलना करें।
सैलरी के हिसाब से क्रेडिट कार्ड
आपकी सैलरी के आधार पर कुछ बेहतरीन क्रेडिट कार्ड विकल्प नीचे दिए गए हैं।
AED 5,000 - AED 8,000 सैलरी वालों के लिए
किनके लिए: पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले, नए प्रोफेशनल्स, कम क्रेडिट हिस्ट्री वाले।
कार्ड्स: ए डी सी बी 365 कैशबैक क्रेडिट कार्ड, ए डी सी बी तलबाट क्रेडिट कार्ड, अल हिलाल क्रेडिट कार्ड, लिव कैशबैक क्रेडिट कार्ड, सिटीबैंक सिटी सिम्पलिसिटी क्रेडिट कार्ड, फैब डु टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड, फैब मेनचेस्टर सिटी टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड, डीम फाइनेंस टाइटेनियम मास्टरकार्ड
AED 9,000 - AED 12,000 सैलरी वालों के लिए
किनके लिए: स्थिर नौकरी वाले, बढ़ते मंथली खर्च वाले, लाइफस्टाइल पर खर्च शुरू करने वाले।
कार्ड्स: डीम फाइनेंस वर्ल्ड क्रेडिट कार्ड, लिव कैशबैक प्लस क्रेडिट कार्ड, लिव तामयाज़ वर्ल्ड क्रेडिट कार्ड, एच एस बी सी लाइव+ क्रेडिट कार्ड, एच एस बी सी मैक्स रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड्स, एच एस बी सी एमिरेट्स सकीवर्ड्स सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड
AED 13,000 - AED 15,000 सैलरी वालों के लिए
किनके लिए: जो अक्सर ट्रैवल या डाइनिंग करते हैं, ज़्यादा खर्च करने वाले।
कार्ड्स: सिटी प्रीमियर क्रेडिट कार्ड, फैब एतिहाद गेस्ट सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड, फैब ब्लू सिग्नेचर बाई अल-फूटैम क्रेडिट कार्ड, ब्लू फैब इस्लामिक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड
AED 20,000+ सैलरी वालों के लिए
किनके लिए: हाई सैलरी वाले, प्रीमियम लाइफस्टाइल बेनिफिट्स चाहने वाले, बिज़नेस ट्रैवलर्स।
कार्ड्स: सिटी प्रेस्टीज क्रेडिट कार्ड, सिटी अल्टिमा क्रेडिट कार्ड, ऐ डी सी बी टचपॉइंटस वीसा इनफाइनाइट क्रेडिट कार्ड, फैब एतिहाद गेस्ट इनफाइनाइट कार्ड, ऐ डी सी बी टचपॉइंटस इनफाइनाइट इस्लामिक क्रेडिट कार्ड, एच एस बी सी कैश+ क्रेडिट कार्ड, एच एस बी सी एमिरेट्स स्काईवार्डस इनफाइनाइट क्रेडिट कार्ड, डीम फाइनेंस वर्ल्ड क्रेडिट कार्ड, फैब ट्रेवल कार्ड
|
यू ऐ ई क्रेडिट कार्ड्स के बारे में दिलचस्प बातें • यू ऐ ई में लोग आमतौर पर 2 से 3 क्रेडिट कार्ड रखते हैं • कई लोग को-ब्रांडेड कार्ड पसंद हैं, कुछ स्टैंडर्ड कार्ड लेते हैं • कैशबैक सबसे पसंदीदा रिवॉर्ड टाइप है • कार्ड सभी एमिरेट्स में एक जैसे काम करते हैं • वीज़ा और मास्टरकार्ड सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होते हैं क्योंकि इनका नेटवर्क बहुत बड़ा है |
यू ऐ ई क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है?
क्रेडिट कार्ड एक उधार का ज़रिया है। यह इस तरह काम करता है:
- आप बैंक या किसी फाइनेंशियल संस्था से खरीदारी या बिल के लिए उधार लेते हैं।
- आपकी एक तय क्रेडिट लिमिट होती है।
- बैंक मर्चेंट को पेमेंट करता है, और आप बाद में बैंक को चुकाते हैं।
- हर कार्ड की एक क्रेडिट लिमिट, ब्याज दर और बिलिंग साइकिल होती है।
दुबई, यू ऐ ई में ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड की तुलना करें और अप्लाई करें!
Paisabazaar.ae पर दुबई, यू ऐ ई के क्रेडिट कार्ड्स की तुलना करना बहुत आसान है। बस ये करें:
- किसी भी CTA या लीड फॉर्म पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- पर्सनल डिटेल्स और मंथली इनकम सहित सारी जानकारी दें।
- अपने विकल्प देखें और जो कार्ड सबसे सही लगे उसके सामने 'Apply Now' पर क्लिक करें।
क्रेडिट कार्ड के सामान्य चार्जेज़ जो आपको पता होने चाहिए
यू ऐ ई के क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के चार्जेज़ लगते हैं, आइए जानते हैं मुख्य चार्जेज़:
- एनुअल फी: प्राइमरी कार्ड के लिए हर साल लिया जाने वाला शुल्क।
- सप्लिमेंट्री कार्ड एनुअल फी: सप्लिमेंट्री (अतिरिक्त) कार्ड के लिए सालाना शुल्क।
- रिटेल इंटरेस्ट: कार्ड से खरीदारी पर लगने वाला ब्याज।
- कैश एडवांस फी: कार्ड से नकद निकालने पर लगने वाला शुल्क।
- लेट पेमेंट फी: बिल समय पर नहीं चुकाने पर लगने वाला जुर्माना।
- ओवर लिमिट फी: अगर खर्च और ब्याज मिलकर तय सीमा से ज़्यादा हो जाएं तो यह शुल्क लगता है।
- कार्ड रिप्लेसमेंट फी: पुराना कार्ड बदलवाने पर लगने वाला शुल्क।
- इंटरनेशनल ट्रांज़ैक्शन फी: विदेशी करेंसी में कार्ड इस्तेमाल करने पर लगने वाला शुल्क।
क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से करें। इनके फायदे और नुकसान दोनों जानना ज़रूरी है ताकि कर्ज के जाल में न फंसें।
|
फायदे |
नुकसान |
|---|---|
|
• ज़्यादा खरीदने की क्षमता • तरह-तरह के रिवॉर्ड्स • खर्चों को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं • नकदी से ज़्यादा सुविधाजनक • क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद |
• लापरवाही से इस्तेमाल किया तो ज़रूरत से ज़्यादा खर्च हो सकता है • समय पर बिल न चुकाने पर ऊंचा ब्याज और लेट फी लगती है • बिल न भरने पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है |
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
हर बैंक की अपनी शर्तें होती हैं, लेकिन आम तौर पर ये ज़रूरी है:
- न्यूनतम उम्र: 21 साल
- नागरिकता: यू ऐ ई के नागरिक और रेज़िडेंट
- रोज़गार: नौकरीपेशा या सेल्फ-एम्प्लॉयड
- न्यूनतम मंथली इनकम: AED 5,000
क्रेडिट कार्ड अप्रूवल के लिए ये टिप्स अपनाएं
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड कभी-कभी जटिल लग सकता है, खासकर अगर आप नए हों। अप्लाई करने से पहले जानें कि अप्रूवल के चांस कैसे बढ़ाएं:
- क्रेडिट कार्ड का कोई भी बिल न चूकें: बिल मिस करने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है, जिससे अप्रूवल मुश्किल हो जाता है। ऑटो डेबिट सेट करें।
- जितना हो सके पूरा बिल चुकाएं: आंशिक पेमेंट से ब्याज लगता है और कर्ज का चक्र शुरू हो सकता है।
- क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन 30% के अंदर रखें: ज़्यादा इस्तेमाल से बैंक को लगता है कि आप हर वक्त कर्ज़ पर निर्भर हैं।
- फिज़ूलखर्ची से बचें: लिमिट होने का मतलब यह नहीं कि सब खर्च कर दें। यह आदत कर्ज के चक्र में डाल सकती है।
- एक साथ कई कार्ड्स के लिए अप्लाई न करें: हर एप्लिकेशन से क्रेडिट रिपोर्ट पर हार्ड इंक्वायरी होती है जो स्कोर कम करती है।
- पुराने कार्ड बंद न करें: ऐसा करने से कुल क्रेडिट कम होता है, यूटिलाइज़ेशन रेशियो बढ़ता है और क्रेडिट हिस्ट्री भी कम हो जाती है।
दुबई, यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
|
नौकरीपेशा लोगों के लिए |
सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों के लिए |
|---|---|
|
• एमिरेट्स आईडी • यू ऐ ई रेज़िडेंस वीज़ा (सिर्फ एक्सपैट्स के लिए) • पिछले 3 से 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट • पासपोर्ट • सैलरी स्लिप / सैलरी सर्टिफिकेट |
• एमिरेट्स आईडी • यू ऐ ई रेज़िडेंस वीज़ा (सिर्फ एक्सपैट्स के लिए) • पिछले 3 से 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट • पासपोर्ट • ट्रेड लाइसेंस और मेमोरेंडम ऑफ असोसिएशन |
यू ऐ ई में सही क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें?
सही कार्ड चुनना आपकी मदद करता है। ये तरीके अपनाएं:
- अपने खर्च करने की आदत समझें: किराना, एंटरटेनमेंट, ट्रैवल, डाइनिंग, शॉपिंग, किस पर सबसे ज़्यादा खर्च होता है?
- रिवॉर्ड और फायदों की तुलना करें: खर्च के पैटर्न के हिसाब से बेस्ट रिवॉर्ड वाला कार्ड चुनें।
- फीस और ब्याज दरों की तुलना करें: एनुअल फी, लेट पेमेंट चार्जेज़, ब्याज दर, विदेशी ट्रांज़ैक्शन फी ध्यान से देखें।
- कार्ड की उपयोगिता जांचें: देखें कि यह कार्ड आपकी पसंदीदा जगहों पर चलता है या नहीं। क्रेडिट लिमिट, अलर्ट जैसी सुविधाएं भी जांचें।
- सिर्फ वेलकम बोनस पर न जाएं: साइन-अप बोनस के अलावा रोज़ के खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स भी देखें।
- पात्रता और प्रक्रिया जांचें: न्यूनतम इनकम, अप्रूवल टाइम और क्रेडिट स्कोर की उम्मीदें जानें।
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के लिए कब अप्लाई करें?
आदर्श रूप से क्रेडिट कार्ड तभी लें जब आपकी इनकम स्थिर हो और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ हों। टाइमिंग भी अहम है- जैसे बोनस मिलने के बाद, तनख्वाह बढ़ने पर या क्रेडिट स्कोर बेहतर होने पर।
इन परिस्थितियों में अप्लाई करना अच्छा रहता है:
- जब आपकी सैलरी स्थिर हो: कम से कम 3 महीने की सैलरी यू ऐ ई बैंक अकाउंट में जमा होनी चाहिए।
- जब आपकी कंपनी बैंक में लिस्टेड हो: इससे अप्रूवल आसान हो जाता है।
- जब न्यूनतम ज़रूरतें पूरी हों: यू ऐ ई में न्यूनतम सैलरी AED 5,000 प्रति माह है।
- जब आप क्रेडिट स्कोर बनाना चाहते हों: यू ऐ ई में नए हैं या अभी कमाई शुरू की है? एंट्री-लेवल कार्ड लें।
इन हालात में अप्लाई न करें:
- नौकरी ढूंढ रहे हों , प्रोबेशन पूरा होने तक इंतज़ार करें।
- पिछले आवेदन रिजेक्ट हुए 90 दिन न हुए हों।
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त इन गलतियों से बचें
पैसों से जुड़ी गलतियां
- बिलिंग साइकिल के अंत में सिर्फ मिनिमम पेमेंट करना या बैलेंस कैरी करना।
- पेमेंट मिस करना।
- क्रेडिट लिमिट पूरी तरह इस्तेमाल कर लेना।
- बार-बार कैश एडवांस लेना।
सुरक्षा और मैनेजमेंट से जुड़ी गलतियां
- बिलिंग स्टेटमेंट नज़रअंदाज़ करना।
- पब्लिक WiFi पर ट्रांज़ैक्शन करना।
- रसीदें फाड़े या नष्ट किए बिना फेंकना।
- कार्ड किसी के पास छोड़ना।
- पिन या ओ टी पी किसी के साथ शेयर करना।
कार्ड इस्तेमाल से जुड़ी गलतियां
- गलत कार्ड चुनना।
- इस्तेमाल की शर्तें भूल जाना।
- रिवॉर्ड पॉइंट्स एक्सपायर करवा देना।
यू ऐ ई में क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम मंथली सैलरी AED 5,000 होनी चाहिए। हालांकि, कुछ कार्ड्स इससे ज़्यादा सैलरी मांग सकते हैं।
हां, अगर आप थोड़े समय में कई कार्ड्स के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है, जिससे अप्रूवल मिलना मुश्किल हो जाता है।
हां, अगर आपकी उम्र 21 साल या उससे ज़्यादा है और आप कम से कम AED 5,000 प्रति माह कमाते हैं, तो आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
हां, कार्ड्स पर कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयर माइल्स, लाइफस्टाइल बेनिफिट्स जैसे कई रिवॉर्ड प्रोग्राम होते हैं।
हां, सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्ति भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अप्रूवल इनकम की स्थिरता पर निर्भर करता है और अतिरिक्त दस्तावेज़ लग सकते हैं।
हां, क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट होती है। इनमें फ्रॉड मॉनिटरिंग, ओ टी पी और ट्रांज़ैक्शन अलर्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स भी होते हैं।
More From Credit Cards
- Recent Articles
- Popular Articles






